Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / योगी सरकार के 8 साल होने पर जमानियां तहसील में 3 दिवसीय मेले का हुआ आयोजन

योगी सरकार के 8 साल होने पर जमानियां तहसील में 3 दिवसीय मेले का हुआ आयोजन

गाजीपुर। जमानियां में योगी सरकार के 8 साल होने पर जिले में 3 दिवसीय मेले का आयोजन संपन्न हुआ। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार तीन दिवसीय मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। यह मेला योगी सरकार के 8 साल के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया है। बताया जाता है। की उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार तहसील मुख्यालय के गलियारे में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी द्वारा टी स्टाल लगाकर  मेले का आयोजन किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों से कहा हैं। कि प्रदेश के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यूपी भारत का ग्रोथ इंजन थीम पर जनपद व तहसील स्तर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनपद सहित सभी तहसील मुख्यालय स्तर पर दि 25, 26 और 27 मार्च को विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिसके अन्तर्गत विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी में पालिका, स्वास्थ्य विभाग, कोतवाली पुलिस, आंगनबाड़ी, पशु चिकित्सालय, शिक्षा विभाग, वन विभाग, व तहसील स्तर से लेकर विभिन्न विभाग के द्वारा टी स्टाल जैसी फूड कोर्ट, रोजगार मेला, आरोग्य मेला, ऋण वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन किया गया। कुमार ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम अन्तर्गत सरकार द्वारा किये गये कार्यो व चलायीं जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर रहेगा। कुमार ने सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया कि प्रदर्शनी में तहसील की विगत 8 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याण की योजनाओं को स्थापित करना है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि स्टाल पर सम्बन्धित विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी की पुस्तिका, पम्पलेट आदि रखा गया है। जिन योजनाओं के आवेदन प्राप्त करने की कार्यवाही गतिमान हैं। ताकि उनके बारे में लोगों को जानकारी दी सा सके जाये। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम को अन्नदाता किसान की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण, विकास, युवा एवं रोजगार, एवं ओडीओपी, सुरक्षित उद्यमी-समृद्ध व्यापार तथा अन्त्योदय से सर्वोदय आदि थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया जाये। उक्त विकास खंड अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, महिला चिकित्सक नीलम यादव, मनीषा सिंह, संगीता कुशवाहा, मोहित कुमार, सुभाष गुप्ता, आंगनबाड़ी सुपर वाइजर कमलावती देवी, अमजद खान, संदीप कुमार, अरुण कुमार सिंह, दानिश मंसूरी, अरविंद राय, विजय शंकर शर्मा, सत्येंद्र कुमार आदि सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

डा. संतोष कुमार सिह उप पुलिस महानिरीक्षक रायपुर हुए सम्मानित

गाजीपुर। डा० संतोष कुमार सिह उप पुलिस महानिरीक्षक रायपुर के प्रथम बार गृह क्षेत्र मे …