Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / होली मिलन समारोह में पुष्प वर्षा से आक्षादित हुआ महाराणा प्रताप भवन

होली मिलन समारोह में पुष्प वर्षा से आक्षादित हुआ महाराणा प्रताप भवन

गाजीपुर। महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज सेवा न्यास द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप होली मिलन समारोह में संस्था के सभागार महाराणा प्रताप भवन में सैकड़ो सदस्यों एवं शुभेक्षुओं ने मिलकर और जमकर फूलों की होली खेली एवं समाज में इंद्रधनुषी छटा बिखेरने के लिए हम कैसे प्रयासरत हो इस पर विचार भी किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर लक्ष्मीकांत सिंह, चिकित्सा अधीक्षक ,सैनिक प्रकोष्ठ चिकित्सालय , गाज़ीपुर ने कहा कि हमारा जोश अभी ठंडा नहीं हुआ है, हमारा इतिहास रहा है कि हमने समाज की सुरक्षा के लिए अपनी जान की भी बाजी लगा दी है और जान दे दी है। आज भी हम समाज के हर वर्ग के लिए एक छत्र छाया बनकर खड़े रहेंगे। यह क्षमता हम सभी में है बस इसे जागने की जरूरत है ।मंचासीन अतिथियों में पूर्व महासचिव राम पूजन सिंह एडवोकेट, मारकंडेय सिंह, पूर्व मैनेजर स्टेट बैंक आफ इंडिया, अंबिका सिंह ,कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व डीपीआरओ, यशवंत सिंह कवि जी एवं हिंदू युवा वाहिनी के लोकप्रिय जांबाज अध्यक्ष अमित सिंह थे । अनेक वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया जिसमें विशिष्ट बीटीसी के जिला अध्यक्ष अनंत सिंह, जिला अस्पताल टीवी क्लीनिक के डॉक्टर मिथिलेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह,संस्था के कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह एवं धर्मेंद्र सिंह मटरू,लल्लन सिंह  समेत दर्जनों न्यास के आजीवन सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किया। सबने एकमत से एक ही बात कही कि समाज की सुरक्षा के लिए हमें तन मन धन से बढ़-चढ़कर सहयोग करना होगा और इसमें हम पीछे नहीं रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबिका सिंह पूर्व डीपीआरओ, वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य ने की तथा संचालन सुविख्यात अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर डीपी सिंह , महासचिव ने किया । संगीतमय प्रस्तुति हेतु न्यास के सक्रिय सदस्य राम आलम सिंह मधुर एवं उनकी टीम द्वारा फगुआ, चैता और संगीत  की अनेक विधाओं में बहुत ही मनोरंजक प्रस्तुति दी गई। जिसका करतल ध्वनि से सभी उपस्थित जनों ने स्वागत किया। कार्यकारिणी सदस्य अजीत सिंह  एवं संजय सिंह ने सभी के ऊपर पुष्प वर्षा करके एक सुंदर वातावरण को बनाने में संस्था का मनोबल बढ़ाया। समारोह में उपस्थित व्यक्तियों में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश सिंह, सुशील सिंह, इंजीनियर अनंत सिंह ,डॉक्टर दुर्गेश प्रताप सिंह ,आनंद सिंह ,आनंद सिंह  सी ए ,  प्रिंस सिंह , वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शिवजी सिंह एवं सर्वानंद सिंह ,लल्लन सिंह, सुभाष सिंह, डॉक्टर मृत्युंजय सिंह, सतीश सिंह ,प्रवीण सिंह ,रामप्रताप सिंह, अखिलेश सिंह एडवोकेट, विनोद कुमार सिंह एडवोकेट ,मनोज सिंह,जितेन्द्र बहादुर सिंह, एडवोकेट, प्रशांत सिंह, राजकुमार सिंह ,इत्यादि प्रमुख रूप से थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

डा. संतोष कुमार सिह उप पुलिस महानिरीक्षक रायपुर हुए सम्मानित

गाजीपुर। डा० संतोष कुमार सिह उप पुलिस महानिरीक्षक रायपुर के प्रथम बार गृह क्षेत्र मे …