Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / 25 मार्च को आडिटोरियम परिसर विकास भवन में लगेगा रोजगार मेला

25 मार्च को आडिटोरियम परिसर विकास भवन में लगेगा रोजगार मेला

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन‘ के नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद गाजीपुर के अधिक से अधिक रोजगार तलाशने वाले युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से दिनांक 25.03.2025 को जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई0टी0आई0, राजकीय पॉलीटेक्निक एवं कौशल विकास मिशन, गाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में वृहद रोजगार मेला का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से ऑडिटोरियम परिसर (विकास भवन के पास) गाजीपुर में आयोजित किया जायेगा। इस मेला में विभिन्न कम्पनियाँ/नियोजक प्रतिभाग करंेगे। प्रतिभागी कम्पनियों में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम-गाजीपुर, उत्कर्ष स्मॉल फाईनेंस बैक वाराणसी,एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड, एल एण्ड टी बैंगलूरू, क्वैस कार्पोरेषन प्रा0लि0, विजन इण्डिया प्रा0लि0, गीगा कार्पसोल, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, खेतिहर आर्गेनिक, पी0एन0बी0 मेट लाईफ, कलपतरू कौशल विकास अकादमी, आदि द्वारा संविदा बस चालक, सुरक्षा गार्ड, कुशल कारीगर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स टेªनर, सेल्स आफिसर, सुरक्षा सुपरवाईजर, टेक्निीशियन आदि पदों पर टाटा मोटर्स, डत्थ् टायर्स, डीक्सन नोएडा, सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, हिन्डाल्को रेनूकोट आदि कम्पनियों हेतु चयन किया जायेगा। नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट रोजगार संगम पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर प्रदर्षित कर दिया गया है। भारी वाहन लाइसेंसधारी चालक, अकुषल श्रमिक, 08वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक/परास्नातक, आई0टी0आई0, डिप्लोमा, ए0एन0एम0, जी0एन0एम0, जी0डी0ए0, कौशल प्रशिक्षित, कन्स्ट्रक्शन वर्कर आदि योग्यताधारी अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन करा कर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैैक्षिक योग्यता के अनुसार उक्त रोजगार संगम पोर्टल पर अपना आवेदन कर, उक्त मेला में प्रातः 10.00 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …