Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कम्पोजिट विद्यालय पौटा के वार्षिक उत्सव में नौनिहालों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा का जलवा

कम्पोजिट विद्यालय पौटा के वार्षिक उत्सव में नौनिहालों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा का जलवा

गाजीपुर। देवकली ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय पौटा में  वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय मुसहर परिवार संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रामराज राम द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं इनके बहुमुखी विकास हेतु बौद्धिक ज्ञान के साथ- साथ खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों का ज्ञान देना भी अति आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक विक्रमा सिंह यादव,रामसूरत सिंह यादव, अरविन्द कुमार एवं दीपक जायसवाल ने उज्वल भविष्य की कामना किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व पुरस्कार देकर  सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंकज सिंह कुशवाहा,विजय चक्रवर्ती, अजीत प्रताप, जान्हवी सिंह, पुष्पा यादव व राकेश यादव आदि लोग मॊजूद थे। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह यादव व संचालन सुरेन्द्र नाथ भारद्वाज ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

डा. संतोष कुमार सिह उप पुलिस महानिरीक्षक रायपुर हुए सम्मानित

गाजीपुर। डा० संतोष कुमार सिह उप पुलिस महानिरीक्षक रायपुर के प्रथम बार गृह क्षेत्र मे …