Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नेक कार्य के लिए अनन्या सेवा ट्रस्ट के सदस्यों को किया जाएगा सम्मानित – डा. डी. पी. सिंह

नेक कार्य के लिए अनन्या सेवा ट्रस्ट के सदस्यों को किया जाएगा सम्मानित – डा. डी. पी. सिंह

गाजीपुर। अनन्या सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा जनहित में नि: शुल्क भंडारा जो अनवरत संचालित होते हुए 50 वे सप्ताह संचालित किया गया जो आगे भी इसी तरह भंडारे को संचालित किया जाएगा। डाक्टर डीपी सिंह ने बताया की सभी सम्मानित सदस्यों का 50 वे भंडारे के शुभ दिवस पर बच्चन सिंह मेमोरियल सेवाश्रम फाउंडेशन के संयोजक प्रोफेसर गोपाल सिंह एवं डा. डी. पी. सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया जाएगा। बिटिया अनन्या के सपनों को साकार करने के लिए अनन्या सेवा ट्रस्ट का निर्माण कर जनहित में कार्य किया जा रहा है। 01 अप्रैल 2024 से अनवरत संचालित प्रत्येक बुधवार के दिन गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में शाम को सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को गर्मागर्म एवं स्वादिष्ट भोजन परोसा जाता है। 50 वां भंडारा 12 मार्च 2025 के दिन किया जाएगा। ये भंडारा जनसहयोग से ही संचालित किया जाता है। संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाता है। भंडारे के बाद सभी सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। सभी साथियों की उपस्थिति सादर निवेदित है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुहम्‍मदाबाद तहसील में कन्‍या जम्‍नोत्‍सव का हुआ आयोजन

गाजीपुर। महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश भारत संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 …