गाज़ीपुर। गोपीनाथ पीजी कालेज की प्राचार्या डॉ सुधा त्रिपाठी के नेतृत्व में एनएसएस इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इनरव्हील क्लब मऊ की अध्यक्ष मीना लाल व विशिष्ट अतिथि इनरव्हील क्लब की वाइस प्रेसिडेंट विद्या चौहान, सचिव ज्योति सिंह, आईएसओ रितू अग्रवाल, कोआर्डिनेटर डॉ रुचिका मिश्रा, मीना अग्रवाल व सोनी गुप्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण व बुके देकर किया गया। एन.एस.एस छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आराधना त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा, सामाजिक और आर्थिक स्वतंत्रता से ही महिला सशक्त हो सकती है, अतः महिला शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं देना आवश्यक हैं। मुख्य अतिथि मीना लाल अग्रवाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का महत्व तब और बढ़ जाता जब सामाजिक सोच में बदलाव आये और महिलाओं को बराबरी का हक दें। उन्होंने कहा महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होने की आवश्यकता है। विशिष्ठ अतिथि डॉ रूचिका मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के महिला दिवस के आयोजन से महिलाओं को प्रेरणा मिलती है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवधिान एवं सरकार अनेक कानून बनाये गये है लेकिन लड़कियों को अपनी आवाज खुद उठानी होगी, महिला पुरूष बराबर हैं इसकी शुरूआत घर से ही संस्कारों द्वारा की जा सकती है। ज्योति सिंह ने कहा कि समाज को अपनी सोच बदलना ही होगा क्योंकि महिलाओं में पुरूषों की तरह ही कार्यक्षमता है इसमें कोई संदेह नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कालेज प्राचार्या डॉ सुधा त्रिपाठी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण दिवस केवल एक दिन के लिए नहीं है। केवल एक दिन मनाने से कुछ नहीं होगा। प्रतिदिन महिला को सशक्त करने और बराबरी का हक देेना होगा तभी परिवार, समाज और देश का विकास होगा। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ गिरिश चंद्र ने कहा कि महिलाओं के शोषण के विरूद्ध 1909 में न्यूयार्क में पहली बार पन्द्रह हजार महिलाओं ने आवाज उठाई। मार्च 1911 में अधिकांश यूरोपियन देशों में महिला दिवस मनाया गया। संयुक्त राष्ट्रसंघ ने 1975 में 08 मार्च को अधिकारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की घोषणा की तभी से भारत एवं दुनिया के सभी देशों में महिलाओं को सम्मान देने के लिए महिला दिवस मनाया जाता है। डॉ चन्द्रमणि पांडेय ने सभी को बधाई देते हुए महिला सम्मान पर विस्तार से चर्चा की। एन.एस.एस छात्राओं ने मातृगीत व महिला शक्ति गीत गाकर कार्यक्रम को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर आभार एवं धन्यवाद डॉ अंजना तिवारी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में एनएसएस छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, वृद्धाश्रम नाटक, स्वच्छता पर नाटक आदि प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया, इस अवसर पर आंगनबाड़ी व आशा व गांव की महिलाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के संरक्षक राकेश तिवारी व सभी प्राध्यापक डॉ ऋषिकेश तिवारी, डॉ मतीउर्रहमान, विजय लक्ष्मी त्रिपाठी, प्रतिमा पांडेय, रणजीत यादव, अनिल राव, नवनीत सिंह, डॉ रंजना पांडेय, रवि शर्मा, अंकित राय, सौरभ वर्मा सईदुज़्ज़फर, कार्यक्रम अधिकारी मुनव्वर अली, डॉ वेद प्रकाश तिवारी, विकास श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
