गाजीपुर। पुलिस लाइन गाजीपुर में वाराणसी जोन की 12वी अंतर जनपदीय उ0प्र0 पुलिस वार्षिक आर्चरी प्रतियोगिता वर्ष 2025 वाराणसी जोन का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा फीता काटकर किया गया। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक द्वारा खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया गया तथा उन्हें इसकी शपथ दिलाई गई। इस प्रतियोगिता में कुल 06 टीमों ने भाग लिया जिनका विवरण निम्नवत है- गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही, चंदौली व बलिया जनपद की टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..