Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: वर्तमान सरकार कॉर्पोरेट घरानो के लिए काम कर रही है- भाकपा अमेरिका सिंह यादव

गाजीपुर: वर्तमान सरकार कॉर्पोरेट घरानो के लिए काम कर रही है- भाकपा अमेरिका सिंह यादव

गाजीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लॉक कमेटी करण्डा की बैठक चोचकपुर में  संपन्न हुई।जिसे सम्बोधित करते हुए भा क पा राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि  पार्टी का शताब्दी वर्ष चल रहा है।आजादी से लेकर आज  तक  की  उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाना है।पहले नेताओं में देश प्रेम,त्याग,बलिदान,कुट कुट कर भरा हुआ था। निःस्वार्थ भाव से उनका जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित था।उनसे प्रेरणा लेकर हमे कर्तब्य पथ पर डट कर संगठन को विस्तार देकर उसे मजबूत करना होगा।उन्होंने आगे कहा कि  वर्तमान सरकार कॉर्पोरेट घरानो के लिए काम  कर रही है। प्रस्तुत बजट में औदयोगिक  पूंजीपतियों को टच नही किया गया है।मध्यम  वर्ग के लिए टैक्स छूट का हो हल्ला मचा है।लेकिन रुपये के अवमूल्यन और महंगाई के चलते उनके जीवन में खुशहाली नही आने वाली है।आम जनता के लिए वजट में कुछ नही है। महंगाई,बेरोजगारी को सम्बोधित नही किया गया।किसानो को कुछ नही मिला। आर्थिक विषमता को कम करने का कोई प्रावधान नही है।चुनाव वाले प्रदेशो को कुछ जरूर मिला है।इसलिए समाज में क्रांतिकारी गुनात्मक परिवर्तन के लिए संघर्ष करना होगा। बैठक में ब्लॉक मंत्री शिवमूरत बिंद ने संगठनात्मक,कार्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत किया।पार्टी के वरिष्ठ नेता बब्बन यादव,सूर्यनाथ बिंद,ताराचंद पाण्डेय,रामप्रसाद वर्मा,भोला,भुल्लन विश्वकर्मा,लल्लन बिंद, सुनीता राजभर,आदि ने विचार प्रगट करते हुए सरकार से मांग किया कि शिक्षा,स्वास्थ्य  का राष्ट्रीयकरण किया जाय।बैठक में 15 फ़रवरी तक सदस्यता नवीनीकरण समाप्त करने एवं23को रेवसा ब्रांच का वार्षिक सम्मेलन निश्चिचित किया गया।अध्यक्षता राजेंद्र विश्वकर्मा ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: भाजपा सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का किया है अपमान- सपा नेता राजकुमार पांडेय

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा के करण्डा ब्लाक के सोनहरिया गांव में आयोजित पीडीए चर्चा कार्यक्रम में …