गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जहूराबाद विधान सभा के असना और जंगीपुर विधान सभा के खालिसपुर गांव में पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित हुई। जहूराबाद विधान सभा के असना गांव मे आयोजित पीडीए चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा अम्बेडकर साहब के संविधान के बदले वह देश पर अपने मन-विधान और नागपुर का संविधान थोपना चाहती है। जिसे समाजवादी पार्टी कत्तई बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने अमित शाह द्वारा अम्बेडकर साहब पर किये गये अभद्र टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहेब पर की गयी इस टिप्पणी से देश के पिछड़ो, दलितों और बाबा साहेब के अनुयायियों को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंनेे कहा कि भाजपा के मन मे जन्म काल से ही पिछड़ो दलितों के प्रति नफरत और विद्वेष भरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि उनके इस मानसिकता से पता चलता है कि संविधान और लोकतंत्र मे वह विश्वास नही रखते है। वह अपनी तानाशाही और पूंजीपरस्त नीतियों से इस देश को चलाना चाहते है। उन्होंने गांधी,लोकनायक जयप्रकाश और अम्बेडकर जी का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा के मन मे देश के महापुरूषों के लिए कोई सम्मान नही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब को गरीबों,पिछड़ो, दलितों का मसीहा बताते हुए कहा यह सरकार सत्ता के जोर पर अभिव्यक्ति की आजादी को छीनना चाहती है। इस सरकार का जनता के बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना देना नही है। मंहगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार जैसी तमाम बुनियादी सवालों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा नेता अनाप शनाप बयानबाजी करते रहते है। उन्होंने कहा मस्जिदों मे मंदिर खोजना,जातीय एवं मजहबी फितरत फैलाना इनका मूल मकसद रह गया है। मुल्क के अमन चैन के लिए मोदी-योगी सरकार खतरा बन गयी है। देशहित में जल्द से जल्द सत्ता से इन्हें बेदखल करना आवश्यक है। उन्होंने अमित शाह की टिप्पणी को बाबा साहब का ही नही बल्कि देश के संविधान का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि देश की एकता,अखंडता, भाईचारे,सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता,समाजवाद तथा गरीबों की खुशहाली के लिए बाबा साहेब के संविधान को बचाना होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जै हिंद यादव,रामजन्म चौहान, कन्हैयालाल विश्वकर्मा,भीम राजभर,राजेन्द्र यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा,नन्हकू पासवान आदि उपस्थित थे।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
गाजीपुर: लटिया महोत्सव के तैयारी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
गाजीपुर। 2 फरवरी को मनाया जाने वाले लटिया महोत्सव कि शनिवार को तैयारी का जायजा …