Breaking News
Home / अपराध / इलाज के दौरान हुई एक महिला की मौत, दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची नौ

इलाज के दौरान हुई एक महिला की मौत, दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची नौ

गाजीपुर। वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे में घायल एक और महिला की मौत हो गई है। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या नौ हो गई है। अस्पताल में भर्ती कुछ अन्य लोगों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। हाईवे पर शुक्रवार को दोपहर में महाकुंभ से गोरखपुर लौट रही पिकअप का डाला टूटने से गिरे नौ श्रद्धालुओं को डंपर ने कुचल दिया। मरने वालों में चार महिलाएं, चार पुरुष और एक बच्ची है। हादसे में किसी का सिर धड़ से अलग हो गया तो किसी की आंतें बाहर आ गई थीं। हाईवे पर मांस के लोथड़े और खून फैल गया था। बाद में शवों की शिनाख्त कपड़ों से की गई। ये सभी बांसगांव गोरखपुर के रहने वाले थे। पिकअप का डाला टूटने से गिरकर 14 लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से सुभावती की देर रात में मौत हो गई। जबकि कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में सुधा चौरसिया (55), इसरावती (45), अमर सिंह (45), नित्या सिंह (05), श्याम सुंदर (45), सुरेंद्र गुप्ता (54), सुभावती , पुष्पा देवी (40), लीलावती (40) आदि हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …