Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डॉ राही मासूम रजा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, टॉपरों को किया गया सम्मानित

डॉ राही मासूम रजा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, टॉपरों को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। ग्राम बघुई बुजूर्ग में स्थित डॉक्टर राही मासूम रजा कान्वेंट स्कूल में रविवार को 76 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं सहित अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान कई छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और देश भक्ति के गीत पेश किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोनहरा थाने के थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर ने अपने संदेश में कहा है कि डॉक्टर राही मासूम रजा ने टीवी धारावाहिक महाभारत के माध्यम से  भारतीय पौराणिक काव्य को लोगों के दिल में उतारा था। उन्होंने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर बरतर के ग्राम प्रधान रविशंकर उर्फ  मुन्ना यादव ने कहा कि महाभारत धारावाहिक का प्रसारण सिर्फ भारत में ही नहीं ब्रिटेन में भी बीबीसी द्वारा किया गया था। बीबीसी दोपहर में इसका प्रसारण करता था, विदेश में दर्शकों संख्या 50 लाख से पार थी। धारावाहिक महाभारत ने सभी वर्ग, धर्म और जाति के लोगों एक एकता के सूत्र में बांधा था। बिना भेदभाव के सभी लोगों एक साथ टीवी पर इस धारावाहिक का आनंद लेते थे। इस मौके पर डॉक्टर राही मासूम रजा कान्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह ने कहा कि डॉक्टर राही मासूम रजा ने अपने साहित्य और पटकथा के माध्यम से गाजीपुर का नाम विश्व भर में रौशन किया था। उन्होंने करीब 300 से अधिक हिन्दी फिल्मों की स्टोरी और पटकथा लिखी थी। स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सैय्यद अब्बास ने कहा कि यह स्कूल डाक्टर राही मासूम रजा के विचारों को आगे बढ़ा रहा है। वह शिक्षा के बड़े पैरोकार थे, खासतौर पर कमजोर वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए वह अक्सर अपनी चिंता व्यक्त करते थे। इस मौके पर स्कूल के टॉपर साहिल गुप्ता और प्रिंस मौर्य सहित सभी कक्षाओं में रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों में ग्राम प्रधान पारा सुरेन्द्र राम, ग्राम प्रधान बारिखपुर महेन्द्र यादव, पूर्व प्रधान मुनीब राम, नेहाल जावेद, उमाशंकर यादव, डॉक्टर अमजद, माघन राम और स्कूल के शिक्षक सैयद मोहम्मद रफी, रविन्द्र यादव, सै. मोहम्मद शबीब, सिकंदर राजभर, अजहर अली, मोहम्मद अरशद, अमन वर्मा, राम निवास चौधरी, सोनू यादव, राजेश यादव, अनिश यादव, कंचन कुशवाहा, नेहा खान, रानी खातून, अनिशा गुप्ता, पूजा कुशवाहा, विकास शर्मा और लोचन यादव मौजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती गाजीपुर पुलिस लाईन में 22  अप्रैल से 3 मई तक होगा चिकित्‍सा परीक्षण

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा “आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों …