Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / माध्‍यमिक शिक्षा संघ के नवनिर्वाचित संयुक्‍त मंत्री अरूण कुमार का हुआ भव्‍य स्‍वागत

माध्‍यमिक शिक्षा संघ के नवनिर्वाचित संयुक्‍त मंत्री अरूण कुमार का हुआ भव्‍य स्‍वागत

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिला ईकाई का वार्षिक निर्वाचन में क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर स्थित आदित्य इण्टर कालेज के समाजिक विषय के शिक्षक अरुण कुमार का संयुक्त मंत्री के पद पर निर्वाचित होने से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। बुधवार को विद्यालय परिवार ने शिक्षक अरुण कुमार का फूल-माला से भव्य स्वागत किया।स्वागत समारोह में श्री कुमार ने विद्यालय परिवार एवं जिले के सभी शिक्षकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अपने विद्यालय परिवार के सम्मानित शिक्षको द्वारा सम्मानित होना हमारे लिए गौरव की बात है। प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक बन्धुओं का सहयोग हमे ऊर्जावान बनाया है। शिक्षक बन्धुओं के प्रत्येक समस्या के निदान के हर संभव प्रयत्न करने के साथ ही कंधे से कंधा मिलाकर चलने का कार्य करूंगा। उक्त मौके पर प्रधानाचार्य ओमनरायण राय, अनुराग पाण्डेय, प्रवीण कुमार, वृजेश कुमार, अभिषेक तिवारी, मदन सिंह, दिनेश रावत, राजू, सुरेश यादव सहित पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्‍टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन

गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …