गाजीपुर। लोहिया भवन पर गाजीपुर अल्पसंख्यक सभा की मासिक बैठक की गई जिसमें अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष तौकीर खान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को अल्पसंख्यक दर्जा देने का रास्ता साफ होने के लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया और खुशी में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव जी सहित तमाम लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। तौकीर खान ने बताया कि हिंदुस्तान के मुसलमानों के लिए इससे बड़ी खुशी और कुछ हो ही नहीं सकता अबतक कि सबसे बड़ी खुशी है सौ दो सौ साल के अंदर का ।गाजीपुर अल्पसंख्यक सभा की मीटिंग की अध्यक्षता पूर्व विधायक जनाब खुर्शीद अहमद ने किया इस मीटिंग के प्रवेक्षक जिला उपाध्यक्ष आमिर अली जी ने की मीटिंग में मौजूद तहसीन जी सदर अध्यक्ष ने भी अपनी सुझाव दिया।अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष तौकीर खान ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्लानिंग किया कमेटी के सारे लोगों ने समर्थन किया। इस मीटिंग में उपस्थित जिला सचिव कलीम खान महफूज खान, , विधान सभा अध्यक्ष नेसार खान ,शमशेर ,तहसीन सैफ सिद्दीकी प्रदेश सचिव शाहआलम, मिशबहुल होदा, एजाज, चुन्नू भाई ,मिट्ठू खान,भोलू खान,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..