गाजीपुर। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के छठ पूजा की सुबह समय करीब 6.00 बजे ग्राम नगदिलपुर उर्फ दुल्लापुर में गंगा जी के किनारे कच्चे घाट पर नहाते समय सर्वजीत चौधरी उम्र 17 वर्ष पुत्र शैलेश चौधरी व अरुण चौधरी उम्र 14 वर्ष पुत्र हरिकेश चौधरी निवासीगण नगदिलपुर उर्फ दुल्लापुर थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर की डूबने से मृत्यु हो गयी है। पुलिस शवो को कब्जे में लेकर तहरीर प्राप्त कर विधिक कार्यवाही करते हुए शवो का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..