Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / लालसा इंटरनेशनल स्कूल रायपुर गाज़ीपुर में बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ दीपावली का उत्सव मनायागया

लालसा इंटरनेशनल स्कूल रायपुर गाज़ीपुर में बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ दीपावली का उत्सव मनायागया

गाजीपुर। लालसा इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर, गाज़ीपुर में दीपावली का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं, जिनमें समाज के लिए महत्वपूर्ण संदेशों को दर्शाया गया। नर्सरी, एलकेजी, और यूकेजी के छोटे छात्रों ने मिट्टी से बने बर्तनों और दीयों को सजाकर उन्हें दीपावली के लिए तैयार किया। उनकी कक्षा अध्यापिकाओं – मीरा यादव, अनीता सिंह, रिद्धिमा पाल और अनामिका मिश्रा ने बच्चों को दीपावली का महत्व और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की बात समझाई। इसके बाद, विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार यादव ने कक्षा 1 से 8 तक एवं इंटरमीडिएट के छात्रों द्वारा बनाई गई विविध रंगोलियों का अवलोकन किया और बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में अजय कुमार यादव ने सभी छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि इस वर्ष दीपावली पर बाजार में उपलब्ध पटाखों का उपयोग न करके पर्यावरण अनुकूल तरीके से मिट्टी के दीयों से अपने घरों को रोशन करें और सुरक्षित दीपावली मनाएं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …