Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / काशीनाथ ग्रुप ऑफ कालेजेज बांकीखुर्द बाराचंवर गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

काशीनाथ ग्रुप ऑफ कालेजेज बांकीखुर्द बाराचंवर गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

गाजीपुर। काशीनाथ ग्रुप ऑफ कालेजेज बांकीखुर्द बाराचंवर गाजीपुर में धूमधाम के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। काशीनाथ ग्रुप ऑफ कालेजेज के प्रबंधक संजय यादव ने इस अवसर पर ग्रुप के सभी कालेजो के शिक्षक को सम्‍मानित किया। सर्वप्रथम संजय यादव देश के पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ. सर्वपल्‍ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्‍यापर्ण कर केक काटा। इस अवसर पर संजय यादव ने कहा कि गुरू का स्‍थान भगवान से बड़ा होता है, हर युग में गुरू की महत्‍वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान समय में शिक्षको की चुनौतियां बढ गयी है क्‍योकि युवा अपने प्राचीन गुरूकुल के इतिहास को भुल कर पश्चिम सभ्‍यता की तरफ अंधी दौड़ में भाग रहें है। शिक्षको के प्रयास से ही भारत एक बार फिर विश्‍वगुरू बन सकता है। देश के महान शिक्षको में से एक डा. सर्वपल्‍ली राधाकृष्णन के जयंती के अवसर पर पांच सितंबर को राष्‍ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है, जिसकी शुरूआत 5 सितंबर 1962 से की गयी थी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …