गाजीपुर। समाज कल्याण उ0प्र0 लखनऊ द्वारा संचालित जय प्रकाश नरायण सर्वोदय बालिका विद्यालय पूर्ववर्ती नाम (राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय) चकेरी उपरवार, सैदपुर, गाजीपुर में शौक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा- 11 हेतु मानविकी एवं विज्ञान वर्ग में पंजीकरण प्रारम्भ है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने कक्षा- 10 उत्तीर्ण इच्छुक छात्राओं को सूचित किया है कि दिनांक 07 सितम्बर 2024 की सायंकाल तक विद्यालय में अपने समस्त शैक्षिक अभिलेख यथा हाई स्कूल की मार्कशीट, आधार कार्ड, टी0सी0 एवं फोटोग्राफ्स आदि प्रपत्र के साथ उपस्थित होकर अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..