Breaking News
Home / अपराध / जयगुरुदेव आश्रम में सत्संग सुनने जा रहे दंपत्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत

जयगुरुदेव आश्रम में सत्संग सुनने जा रहे दंपत्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत

गाजीपुर। थाना क्षेत्र के अगस्ता सलामतपुर गांव के पास ट्रक की चपेट मे आने से पति पत्नी की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मौके वाहन चालक फरार हो गया। शादियाबाद थाना क्षेत्र के चौरा गांव निवासी रामशीष यादव व उनकी पत्नी गीता देवी के साथ बाइक से सहेड़ी स्थित जयगुरुदेव आश्रम सत्संग सुनने जा रहे थे। जैसे ही अगस्ता गांव के पास पहुंचे ट्रक के चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के तीन पुत्र व तीन पुत्रियां है। इस संबंध में थाना कमलेश कुमार ने बताया कि परिजन द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर मिला है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …