Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मचारी के खाते से 12 लाख रूपये गायब, यूनियन बैंक के कर्मचारियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर: रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मचारी के खाते से 12 लाख रूपये गायब, यूनियन बैंक के कर्मचारियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मचारी के खाते से 12 लाख रूपया गायब कर देने के मामले में पुलिस ने यूनियन बैंक शाखा फतेहपुर सिकंदर फुल्‍लनपुर के कर्मचारियो और अन्‍य लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार रामचंद्र सिंह यादव पुत्र स्‍व. शंकर सिंह यादव ग्राम मीरा रेहाती मालिपुर जो रिटायर्ड दूर संचार विभाग के कर्मचारी है उन्‍होने अपर पुलिस अधीक्षक नगर को प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उन्‍होने बताया कि यूनियन बैंक में मेरा खाता नं. 384002010121689 है, मेरा घर जिला मुख्‍यालय से 35 किलोमीटर दूर है, हमारे खाते से 28 जून से 31 जुलाई के बीच किसी ने धोखाधड़ी कर 12 लाख रूपये निकाल लिये। इसका कोई मेरे मोबाइल पर मैसेज भी नही आया, जब हम अपना पासबुक प्रिंट कराने बैंक आये तो पता चला कि मेरे खाते से 12 लाख रूपये गायब है। अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश से कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …