Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्रदेव सिंह ने नलकूप योजना से लाभान्वित किसानो को किया सम्‍मानित

जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्रदेव सिंह ने नलकूप योजना से लाभान्वित किसानो को किया सम्‍मानित

गाजीपुर । जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) उ०प्र० स्वतंत्र देव सिंह, माननीय मंत्री जी जल शक्ति विभाग द्वारा ग्राम-कटैला नगवा विकास खण्ड सदर गाजीपुर में लघु सिचाई विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लघु सिचाई योजना अर्न्तगत उथले नलकूप से लाभान्वित अजय प्रताप सिंह पुत्र रामाशंकर सिंह, ग्राम-अवदर, मान्धाता सिंह पुत्र प्रभुनाथ सिंह ग्राम-मधुबन, रामअवध यादव पुत्र सतिराम यादव ग्राम- परेवा, सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव पुत्र गंगा लाल ग्राम-छपरी, जवाहिर कुशवाहा पुत्र द्वारिका कुशवाहा ग्राम-सिधार बुजुर्ग विकास खण्ड-मनिहारी एवं मध्यम गहरे नलकूप से लाभान्वित कृषक अमरनाथ यादव पुत्र रमाकान्त यादव ग्राम देवकठियों, नखडू सिंह यादव पुत्र स्व० निठाली ग्राम-देवकठियों विकास खण्ड-विरनों तथा गहरे नलकूप से लाभान्वित विद्वयावती पत्नी सुब्बा राम ग्राम सरायपीर मुहम्मद विकास खण्ड-सदर को प्रमाण पत्र वितररित कर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र वितरण के समय शरद कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता, ल०सि० खण्ड-वाराणसी एवं रीना कुमारी, सहायक अभियन्ता, ल०सि० गाजीपुर तथा अवर अभियन्ता (ल०सि०) / बो०टे०/स०बो०टे० एवं मुख्य मंत्री लघु सिचाई योजना से लाभान्वित अन्य कृषक तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …