Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सासंद अफजाल अंसारी की जीत पर सपा कार्यालय में बटी मिठाईयां

सासंद अफजाल अंसारी की जीत पर सपा कार्यालय में बटी मिठाईयां

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर बैठक कर सांसद अफजाल अंसारी की सजा उच्च न्यायालय द्वारा रद्द किये जाने पर खुशी जतायी और एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इसे सत्य की जीत बताया ।  उन्होंने कहा कि आज यह उक्ति पूरी तरह से सही साबित हुई है कि सत्य परेशान हो सकता है ,पराजित नही । उन्होने  कहा कि हम सबको पूरा विश्वास था की अदालत हमारे साथ न्याय करेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग गाजीपुर में उपचुनाव होने का सपना संजो रहे थे उन्हें उच्च न्यायालय के इस फैसले से निराशा हासिल हुई है।  उच्च न्यायालय के इस फैसले से जो ताकतें गाजीपुर में भ्रम का जाल फैला रहे थे सांसद अफजाल अंसारी जी के खिलाफ दंभपूर्ण,असंसदीय और अलोकतांत्रिक भाषा का लगातार इस्तेमाल कर रहे थे उनके मुंह पर करारा तमाचा है।खुशी का इजहार करने वालों मे मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, निजामुद्दीन खां,अरुण कुमार श्रीवास्तव, सुभाषचंद्र यादव गुड्डू, सदानंद यादव, दारा यादव, कृष्ण कुमार गौतम, शिवप्रसाद यादव, रामशीष यादव, संतोष यादव, चंद्रभान सिंह, बिन्दु बाला बिन्दु,रितेश सिंह, रीना यादव, अशोक, गयासुद्दीन आजाद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …