Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: नेहरू स्‍टेडियम में 9 अगस्‍त को होगा सरकारी कर्मचा‍री खिलाडि़यो का ट्रायल

गाजीपुर: नेहरू स्‍टेडियम में 9 अगस्‍त को होगा सरकारी कर्मचा‍री खिलाडि़यो का ट्रायल

गाजीपुर। खेल निदेशालय उ0प्र0, खेल भवन, लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के द्वारा राज्य कर्मचारी महिला/पुरूष खिलाड़ियों का विभिन्न खेलों में जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार, गाजीपुर के प्रागंण में दिनांक 09-08-2024 को प्रातः 11ः00 बजे से किया जायेगा। सिविल सर्विसेज इस चयन/ट्रायल्स में आटोनामस, बाडी जैसे परिषद/बोर्ड/नगर निगम/पंचायत/पुलिस विभाग के कर्मचारी (अघ्यापक/सहायक अध्यापक आदि) भाग नहीं लेगें। सिविल सर्विसेज चयन/ट्रायल्स में पूर्णरूप से सरकारी कर्मचारी ही भाग लेगें, जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स में जो भी महिला/पुरूष खिलाड़ी कर्मचारी भाग लेना चाहते है वह अपने विभाग से प्राप्त आदेश प्रति अपने आई0डी0 एवं जन्मतिथि प्रमाण पत्र के साथ प्रातः 10ः30 बजे अपनी उपस्थिति की सूचना जिला खेल कार्यालय गाजीपुर को देना सुनिश्चित करें। खेल का नाम टेनिस, वालीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, टेबुल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर-लिफ्टिंग, क्रिकेट एवं हॉकी है। जिला स्तरीय ट्रायल्स 09 अगस्त, 2024 को प्रातः 11.00 बजे से, मण्डल स्तरीय ट्रायल्स 13-14 अगस्त, 2024 को, प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स 22-23 सितम्बर, 2024 को किया जायेगा। प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स का आयोजन म्योहाल प्रयागराज, बस्ती, लखनऊ, वाराणसी, मुरादाबाद, अयोध्या, सहारनपुर, आगरा, मेरठ, मऊ, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, रायबरेली मे किया जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …