Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: राजस्‍व अधिकारी को दिया गया नये कानून 2023 का प्रशिक्षण

गाजीपुर: राजस्‍व अधिकारी को दिया गया नये कानून 2023 का प्रशिक्षण

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में भारत सरकार द्वारा दिनांक 01.07.2024 को लागू किये जाने वाले 03 नये आपराधिक कानूनों, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में जनपद में कार्यरत समस्त राजस्व अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों को 03 नये आपराधिक कानूनों के महत्त्वपूर्ण प्रावधान, उनके उद्देश्य व प्रभाव आदि के बारे में संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय जनपद गाजीपुर में कार्यरत् श्री संजीव कुमार, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, श्री अजीत कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी व श्री देवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा जानकारी व प्रशिक्षण प्रदान किया गया।  प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुख्य राजस्व अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी एवं राजस्व अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …