गाजीपुर। नगर के वार्ड संख्या सात निवासी युवा व्यवसाई अनिल कुमार गुप्ता की माता रामा देवी (87) का सोमवार की सुबह निधन हो गया। वह बीते कुछ समय से बीमार चल रही थीं। वह अपने पीछे तीन पुत्र सुधीर कुमार, अनिल कुमार और अरविन्द गुप्ता, पुत्री डा. चित्रलेखा, पौत्र निशांत, मृदुल, खुशवंत गुप्ता सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। इनमें बड़े पुत्र सुधीर कुमार मुम्बई में गायकी के क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं। अंतिम संस्कार सैदपुर स्थित जौहरगंज श्मशान घाट पर किया गया। अंतिम यात्रा में काफी संख्या में नगर के काफी संख्या में गणमान्यजन शामिल रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..