ग़ाज़ीपुर। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जबुरना में एक ही परिवार के पांच लोंगो ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। मामला जमीन बटवारा से जुड़ा है।उक्त गांव निवासी सरदार कुशवाहा के पुत्र बृजेश कुशवाहा ने सपरिवार गन्ने के जूस में सल्फास मिलाकर जहर खाया है। उनका आरोप है कि पिता जमीन का बटवारा नही कर रहे है। इस कारण बृजेश कुशवाहा परिवार के साथ जूस में सल्फास मिलाकर पिया। पत्नी शकुंतला, पुत्री अंजली(17), शिवानी(5), जिगर(10) ने सल्फास खाया है। बृजेश ने सबको बता कर सल्फास खिलाया है। बृजेश ने कहा कि पिता को सबक सिखाने के लिए जहर खाया है। उसकी पत्नी शकुंतला ने बताया कि हालत बिगड़ने पर मायके में भाई को फोन किया। ससुराल पक्ष के लोग पहुंचकर सबको सीएचसी भदौरा ले गए। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार चल रहा है, सभी की हालत खतरे से बाहर है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..