Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नगर पालिका परिषद गाजीपुर के वार्ड मेंबर के उपचुनाव में कांग्रेस और सपा आमने-सामने, भाजपा ने पिंकी सिंह को दिया समर्थन

नगर पालिका परिषद गाजीपुर के वार्ड मेंबर के उपचुनाव में कांग्रेस और सपा आमने-सामने, भाजपा ने पिंकी सिंह को दिया समर्थन

गाजीपुर। नगरपालिका परिषद गाजीपुर के रायगंज वार्ड के खाली सीट पर उप चुनाव के मद्देनजर लोकसभा चुनाव में साथ रही सपा- कांग्रेस अब आमने सामने होगी। सपा से नफीस बेगम तो कांग्रेस से सतीश उपाध्याय ने नामांकन दाखिल किया। बीजेपी से सभासद रहे स्व. अभय सिंह की पत्नी पिंकी सिंह चुनावी मैदान में रहेंगी। दरअसल रायगंज वार्ड के सभासद स्व.अभय सिंह के आकष्मिक निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। रायगंज की खाली सीट पर बीजेपी ने सभासद स्व. अभय सिंह की पत्नी पिंकी सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। जिसके क्रम में आज पिंकी सिंह प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में नगर निकाय के खाली सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है। जिसके क्रम में नगरपालिका परिषद गाजीपुर के रायगंज वार्ड की खाली सीट पर चुनाव के मद्देनजर चुनाव कराने की तिथि 8 जुलाई है। जिसके क्रम में आज से बीजेपी प्रत्याशी पिंकी सिंह ने नामांकन किया है। तो वहीं लोकसभा में एक साथ चुनाव लड़ी सपा और कांग्रेस नगर निकाय के इस उप चुनाव में आमने सामने चुनावी मैदान में है। सपा से नफीस बेगम है तो कांग्रेस से सतीश उपाध्याय चुनवी मैदान में आमने सामने उतर चुके है।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

धनुष मुकुट पूजन के साथ शुरू हुई गाजीपुर की अति प्राचीन रामलीला

गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी, हरिशंकरी के तत्वावधान में हर साल आयोजित होने वाली अति …