Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर लोकसभा चुनाव: आज शाम थम जाएगा प्रचार का शोर, एक जून को 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता

गाजीपुर लोकसभा चुनाव: आज शाम थम जाएगा प्रचार का शोर, एक जून को 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे मतदाता

शिवकुमार

गाजीपुर। लोकसभा चुनाव का प्रचार का शोर आज 30 मई गुरुवार को शाम पांच बजे थम जायेगा। गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के 20 लाख 74 हजार 301 मतदाता एक जून को 10 प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का फैसला करेंगे। गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा जखनियां, सैदपुर, गाजीपुर सदर, जंगीपुर और जमानियां शामिल है। जखनियां में कुल 4 लाख 53 हजार 925 मतदाता हैं। जिसमे दो लाख 41 हजार 409 पुरुष, दो लाख 12 हजार 503 महिला और 13 थर्ड जेंडर शामिल हैं। सैदपुर में 4 लाख 15 हजार 480 मतदाता हैं जिसमे दो लाख 17 हजार 875 पुरुष, एक लाख 97 हजार 588 महिला, 17 थर्ड जेंडर शामिल हैं। गाजीपुर सदर में तीन लाख 77 हजार 670 मतदाता हैं जिसमे एक लाख 95 हजार 857 पुरुष, एक लाख 81 हजार 810 महिला, थर्ड जेंडर की संख्‍या 3 है। जंगीपुर विधानसभा में तीन 86 हजार 427 मतदाता हैं जिसमे दो लाख 3720 पुरुष, एक लाख 82 हजार 702 महिला, थर्ड जेंडर पांच हैं। जमानियां विधानसभा में कुल 4 लाख 40 हजार 799 मतदाता हैं। जिसमे दो लाख 32 हजार 336 पुरुष, दो लाख 8426 महिला म‍तदाता है। थर्ड जेंडर की संख्‍या 10 है। गाजीपुर लोकसभा में सबसे ज्‍यादा मतदाता जखनियां विधानसभा में और सबसे कम गाजीपुर विधानसभा में मतदाता हैं। गाजीपुर जिले में बलिया लोकसभा की दो विधानसभा मुहम्‍मदाबाद और जहुराबाद है। मुहम्‍मदाबाद विधानसभा में कुल 4 लाख 35 हजार 181 मतदाता हैं। जिसमे दो लाख 33 हजार 289 पुरुष, दो लाख 1865 महिला और थर्ड जेंडर 27 मतदाता हैं। जहुराबाद में 4 लाख 23 हजार 406 मतदाता है। जिसमे दो लाख 23 हजार 679 पुरुष, और एक लाख 99 हजार 717 महिला तथा थर्ड जेंडर की संख्‍या 10 है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने वृद्ध जनों के बीच मनाया जन्मदिन

गाजीपुर। राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत ने आज साधारण समारोह में वृद्ध जनों के …