Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शाह फैज स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया बुद्ध पूर्णिमा

शाह फैज स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया बुद्ध पूर्णिमा

गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में बुद्ध पूर्णिमा मनाया गया। विद्यालय की अध्यापिकाओं दीपिका वर्मा, आयशा, शिवांगी एवं अरसला ने बुद्धम शरणं गच्छामि गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके पश्चात् विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी ने सभी को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनायें दीं व कहा कि हमें बुद्ध की शिक्षाओं को ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने बताया की हमें हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए, जो बीत गया उस पर समय नहीं व्यर्थ करना चाहिए, स्वास्थ्य ही हमारी पूंजी है, क्रोध पर नियंत्रण करना चाहिए और हमें विषम परिस्थितियों में भी शांत रहना चाहिए। इसी क्रम में विद्यालय की उप प्राचार्य डॉ प्रीती उपाध्याय ने बुद्ध के द्वारा बताये गए रास्ते पर चलने की अपील की व बताया कि दुःख ही सत्य है। हमें उसके कारण को ढूंढना चाहिए व उसे दूर करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सुख में बहुत खुश और दुःख में बहुत दुखी नहीं होना चाहिए। इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अधमी, प्राचार्य इकरामुल हक़, सहायक प्राचार्य राजेश सिंह, उप प्राचार्य (प्रशासन) डॉ प्रीती उपाध्याय, उप प्राचार्य (शैक्षणिक) नेहा कुरैशी, मुख्य अध्यापिका (प्राइमरी सेक्शन) चंदना श्रीवास्तव, प्री प्राइमरी इंचार्ज प्रियंका सिंह एवं अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की सज सज्जा आमना ओबैद, उमेश एवं सिमरन ने की। संगीत श्याम कुमार शर्मा ने दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 गाजीपुर के एक मुश्‍त समाधान योजना की बढाई गयी अवधि

गाजीपुर! उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 के माध्यम से संचालित योजनान्तर्गत वितरित …