Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / अर्श पब्लिक स्कूल दुल्लहपुर के टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित

अर्श पब्लिक स्कूल दुल्लहपुर के टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। जनपद के क्षेत्र दुल्लहपुर में स्थित अर्श पब्लिक स्कूल में काफी हर्ष और उल्लास का माहौल बना रहा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अर्श पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ज्यादा से ज्यादा अंक प्राप्त करके दुल्लहपुर क्षेत्र में अपना प्रथम स्थान बनाने में बाजी मार लिया। वही विद्यालय की छात्रा शिखा भारद्वाज ने 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अर्श पब्लिक स्कूल की छात्रा  आर्या यादव 92% प्रथम स्थान,अनुराग यादव 89% दूसरा और आकाश मौर्या 87% तीसरा स्थान इंटरमीडिएट में प्राप्त किया। वहीं हाईस्कूल में शिखा भारद्वाज ने 94% प्रथम स्थान, नंदनी सिंह 93% द्वितीय स्थान और सत्यम यादव 93% तृतीय स्थान पर बरकरार रहे। बीते दिवस विद्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक माननीय  लाल जी सिंह यादव थे। परीक्षा में अव्वल विद्यार्थियों एवं उनके शिक्षकों को सम्मानित करते हुए प्रबंधक महोदय ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ अनिल यादव, प्रधानाचार्या सपना राय, राजेंद्र यादव, सुभाष यादव, राहुल यादव, नीरज गुप्ता, आशुतोष पांडे इत्यादि उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्‍टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन

गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …