Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर 5 मई को बैजलपुर में

गाजीपुर: स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर 5 मई को बैजलपुर में

गाजीपुर। मित्रसेन प्रधान मेमोरियल सेवा ट्रस्ट की ओर से मुहम्मदाबाद ब्लाक के बैजलपुर गांव में 5 मई रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक चलेगा। शिविर महादेवा मंदिर के बगल में स्थित रायल रिसार्ट में लगेगा। यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के सचिव , भांवरकोल प्रधान संघ के अध्यक्ष इंद्रासन राय ने बताया कि चिकित्सा शिविर में स्त्री, प्रसूति ,बांझपन रोग विशेषज्ञ डा. सुरभि राय और हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. शिवम राय मरीजों को देखेंगे और परामर्श देंगे। शिविर की जिम्मेदारी रायल रिसार्ट के प्रोपराइटर दुर्गेश राय बबलू संभालेंगे। शिविर से लोगों में अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता आएगी। कमर, घुटना दर्द, हड्डी रोग से परेशान रोगियों को विशेष लाभ होगा। गर्भवती महिलाओं के लिए भी विशेष व्यवस्था रहेगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …