गाजीपुर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत तृतीय चरण के चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस बल को जनपद गाजीपुर से बरेली के लिए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों को ब्रीफ किया गया तथा उसके बाद उन्हें बसों में बैठकर संबंधित जनपदों में रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सैदपुर तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थें।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..