Breaking News

गाजीपुर! जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव ने बताया कि दिनांक 01 जून 2024 को गाजीपुर में होने वाले चुनाव के महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में लोगो के भाग लेने हेतु स्वीप गाजीपुर के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। जिसके अन्तर्गत दिनांक 07 मई 2024 को रन फार इथिकल वोटर का आयोजन नेहरू स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर में किया जा रहा है, जिसमें शहर के सभी वर्गो के लोग भाग ले सकते है। दिनांक 01 जून 2024 को हो रहें मतदान का प्रतिषत बढ़ाने हेतु शहर के सभी क्लब, एन0जी0ओ0/संघ, पेंशनर आदि से अनुरोध है कि बड़ी संख्या दौड़ में भाग ले। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार रन फार इथिकल वोटिंग एवं खेल महोत्सव कार्यक्रम  के तहत 07 मई, 2024 को  आयोजित किया जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …