Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / श्री महंत रामसनेही दास खटिया बाबा इंटर कॉलेज झोटारी धामुपुर गाजीपुर के टॉपर छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

श्री महंत रामसनेही दास खटिया बाबा इंटर कॉलेज झोटारी धामुपुर गाजीपुर के टॉपर छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

गाजीपुर। हाईस्‍कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में श्री महंत रामसनेही दास खटिया बाबा इंटर कॉलेज झोटारी धामुपुर गाजीपुर के टॉपर छात्र-छात्राओं को विद्यालय के संस्‍थापक लालजी यादव ने माल्‍यार्पण कर सम्‍मानित किया। उन्‍होने कहा कि शिक्षक के कठिन परिश्रम और छात्र-छात्राओं के लगन से आज हमारे इंटर कालेज का परीक्षाफल शत-प्रतिशत है, जो गौरव की बात है। उन्‍होने कहा कि प्रतिभावान गरीब छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन हर संभव मदद करता है जिससे कि उनके पढ़ाई में बाधा न आ सके। उन्‍होने कहा कि अगली बोर्ड की परीक्षा में जो भी छात्र-छात्राएं जिले का प्रदेश में स्‍थान बनाएंगे उन्‍हे विशेष रुप से सम्‍मानित किया जायेगा। इस अवसर पर विश्राम यादव, अजय कुमार शर्मा, अशोक चौहान, हरिनाथ यादव, हरिशंकर यादव, डा. हरिशंकर तिवारी व राजमति यादव उपस्थित थें। आये हुए अतिथियों का स्‍वागत कालेज के प्रबंधक अनिल यादव ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्‍टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन

गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …