Breaking News
Home / खेल / अंडर 19 एवं अंडर 16 का अंतर जनपदीय ट्रायल क्रिकेट मैच आगामी 16 मई से होने की सम्भावना

अंडर 19 एवं अंडर 16 का अंतर जनपदीय ट्रायल क्रिकेट मैच आगामी 16 मई से होने की सम्भावना

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि विगत दिनों सम्पन्न हुए ट्रायल परिक्षण के उपरांत गाजीपुर मंडल के अंतर्गत शामिल पांच जनपदों यथा गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़ तथा देवरिया के अंडर 19 एवं अंडर 16 का अंतर जनपदीय ट्रायल मैच आगामी 16 मई से कराये जाने की सम्भावना है |  उन्होंने बताया कि बताया कि प्रस्तावित योजना के अनुसार अंडर 19 वर्ग का अंतर जनपदीय ट्रायल मैच 16 मई से 20 मई तक कराया जायेगा तथा अंडर 16 वर्ग का अंतर जनपदीय ट्रायल मैच 21 मई से 25 मई  2024 तक खेला जायेगा | प्रस्तावित कार्यक्रम से अनुसार अंडर 19 वर्ग में दिनांक 16 मई को गाजीपुर बनाम मऊ, 17 मई को बलिया बनाम आजमगढ़, दिनांक 18 मई को देवरिया बनाम आजमगढ़, दिनांक 19 मई को देवरिया बनाम गाजीपुर तथा 20 मई को बलिया बनाम मऊ का ट्रायल मैच खेला जायेगा | इसी क्रम में अंडर 16 वर्ग में दिनांक 21 मई को गाजीपुर बनाम मऊ, 22 मई को देवरिया बनाम गाजीपुर, दिनांक 23 मई को देवरिया बनाम आजमगढ़, दिनांक 24 मई को बलिया बनाम आजमगढ़ तथा 25 मई को बलिया बनाम मऊ का ट्रायल मैच खेला जायेगा | इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को पत्र भेजकर अनुमति मांगी गयी है तथा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय द्वारा अंतिम `तिथि निर्धारण करते ही सभी खिलाडियों को पुनः सूचित कर दिया जायेगा | गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपैक्स कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह बड़े ही हर्ष का विषय है कि इस वर्ष जनपद देवरिया को भी गाजीपुर मंडल में शामिल किया गया है | वर्तमान में अब गाजीपुर मंडल के अंतर्गत गाजीपुर जनपद के अतिरिक्त बलिया, मऊ। आजमगढ़ तथा देवरिया जनपद शामिल है | उन्होंने चयनित सभी खिलाड़ियों से कहा कि सभी खिलाडियों के पास अभ्यास के लिया पर्याप्त समय हैं एवं सभी खिलाड़ी अपनी तैयारी पूरी रखें | इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ0 उमेश चन्द्र राय ने उन्होंने बताया कि प्रस्तावित अंतर जनपदीय ट्रायल मैच से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं | उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय से अनुमति मिलते ही अंतर जनपदीय ट्रायल मैच करा लिया जायेगा |

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …