गाजीपुर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत प्रथम चरण के चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस बल को जनपद गाजीपुर से पीलीभीत के लिए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों को ब्रीफ किया गया तथा उसके बाद उन्हें बसों में बैठकर संबंधित जनपदों में रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद दें।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
आयुष्मान भारत योजना बनी कैंसर पीडि़त अश्विनी कुमार के उपचार का सहारा
गाज़ीपुर। जनपद के रायगंज मोहल्ला निवासी अश्विनी कुमार के लिए आयुष्मान भारत योजना कठिन समय …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..