Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / उच्च प्राथमिक विद्यालय तारडीह देवकली में स्कूल चलो अभियान का हुआ आयोजन

उच्च प्राथमिक विद्यालय तारडीह देवकली में स्कूल चलो अभियान का हुआ आयोजन

गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजीपुर के निर्देशानुसार एवम खंड शिक्षा अधिकारी देवकली के कुशल नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय  तारडीह क्षेत्र देवकली पर किया गया। जिसमे स्वीप कार्यक्रम, आउट ऑफ स्कूल बच्चो का चिन्हीकरण एवं नामांकन, संचारी रोग के रोकथाम, खेल कूद कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने पर चर्चा खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद्र राय द्वारा किया गया,  संचालन का कार्य ममता यादव किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष दीपक जायसवाल, पूर्व माध्यमिक ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह यादव, तपसा अध्यक्ष दिवाकर सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय प्रताप सिंह, चंद्रमा राम, मनीष कुमार यादव, राजेश कुमार, सूर्यमणि यादव, सुधीर आनंद, करंडा ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, राजेश्वर चौहान, रानू यादव, चंद्रशेखर आजाद आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा, तत्पश्चात हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो बाइक रॆली का अभियान का शुभ आरंभ किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …