गाजीपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमा करने वाले भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा सादात के एक खातेदार की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद उसके नॉमिनी को दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सादात के खण्ड विकास अधिकारी डा. सरजीत सिंह ने शाखा प्रबन्धक विवेक कुमार के साथ सोमवार को बैंक शाखा में लाभार्थी रघुनाथ को चेक प्रदान किया। शाखा प्रबन्धक विवेक कुमार ने बताया कि मनिहारी ब्लाक के मुहब्बतपुर निवासिनी उषा देवी का वर्ष 2017 से यहां खाता संचालित हो रहा था। उनका 25 अप्रैल 2022 को एक्सीडेंट हो गया था और इलाज के दौरान 05 मई 2022 को उनकी मौत हो गई। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत अपना बीमा करा रखा था, जिसका चेक आज उनके पति रघुनाथ को प्रदान किया गया। उनके साथ उनका पुत्र नंदलाल भी मौजूद रहे। शाखा प्रबन्धक ने उपस्थित खातेदारों को अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए इसका लाभ लेने का आह्वान किया। इस दौरान सीएम फेलो डा. बृजेश कुमार, फील्ड आफिसर रविकांत ग्लेरिया, अभिषेक मेहता अनुज सक्सेना, सचिन सिंह सहित सम्मानित ग्राहक मौजूद रहे।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन
गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..