गाजीपुर। समाजवादी अधिवक्ता सभा के तत्वावधान मे जिलाध्यक्ष धर्मचंद यादव की अध्यक्षता में मनोनयन पत्र वितरण समारोह का आयोजन पार्टी कार्यालय समता भवन पर किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मचंद यादव, अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव आत्मा यादव ने समाजवादी अधिवक्ता सभा के कासिमाबाद के नवमनोनीत अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, जखनियां तहसील के अध्यक्ष विभव यादव और सेवराई तहसील के अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह को मनोनयन पत्र प्रदान किया । इस अवसर पर मुख्य रूप से कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष शंकर यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, तारिक सिद्दीकी,राम अवध राम ,राजेन्द्र यादव, विरेन्द्र कुमार यादव ,छोटे लाल, रामविलास यादव, अरविन्द कुमार चौहान, रामाशीष यादव, यशवंत पाल,चन्द्रिका यादव,अशोक सिंह यादव, अजय राजभर आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन सर्वेश ने किया।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार
गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..