Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / महर्षि कश्यप एवं गुहराज निषाद की जयंती पर सपाईयो ने किया नमन

महर्षि कश्यप एवं गुहराज निषाद की जयंती पर सपाईयो ने किया नमन

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी गाजीपुर के तत्वाधान में महर्षि कश्यप एवं गुहराज निषाद की जयंती पर जिलाध्यक्ष गोपाल  यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई । गोष्ठी आरंभ होने के पुर्व पार्टी के सभी नेताओं ,पदाधिकारियों ने महर्षि कश्यप एवं भगवान गुहराज निषाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन  किया और देश में प्रेम और  भाईचारे का संदेश देने के साथ साथ गरीबों की मदद करने एवं सभी जाति, धर्म एवं समाज के लोगों को जोड़ने का  भी संकल्प लिया ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने इन महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए   केवट और कश्यप समाज के लोगों को बधाई दी और  कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों और पिछड़ों के हक और उनके सम्मान की   लड़ाई लड़ती रही है ।  उन्होंने भगवान गुहराज निषाद  और महर्षि कश्यप को  याद करते हुए कहा कि यह दोनों महापुरुष करूणा और त्याग की प्रतिमुर्ति  थे  । गुहराज निषाद और महर्षि कश्यप दोनों नीति प्रिय थे और दोनों स्वयं धर्मनीति के अनुसार चलते थे। दोनों ही राग-द्वेष रहित, परोपकारी और प्रजापालक थे। उन्होंने हमें  समाज के लिए त्याग करने की सीख दी थी । हमें उनके आदर्शों  पर चलकर राष्ट्र की तरक्की के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने   कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा गरीब और पिछड़ों की लड़ाई लड़ी है और हमेशा लड़ती रहेगी ।   हम सभी समाज के लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से  सभी समाज के महापुरुषों का सम्मान करते रहे हैं ।उन्होंने पुर्व सांसद फुलन देवी, राज्यसभा सांसद विश्वभर निषाद, विधानपरिषद सदस्य और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, पुर्व मंत्री चौधरी लालता प्रसाद निषाद आदि निषाद और कश्यप समाज के तमाम नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि जब जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है कश्यप और निषाद समाज के लोगों का सम्मान हुआ है और उनके हक में कलम चली है। उन्होंने कहा कि भारी विरोध के बावजूद जमाने की सतायी महिला फूलन देवी को हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पंचायत में भेजने का  और उसके सारे मुकदमें वापस लेने का ऐतिहासिक फैसला   नेता मुलायम सिंह जी ने  ही लिया था।उन्होंने इस बैठक में उपस्थित कश्यप और केवट समाज के लोगों से भाजपा के छद्म पिछड़ा प्रेम  से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि इनका पिछड़ा प्रेम केवल चुनाव में प्रकट होता है। अन्यथा यह केवल पिछड़ों के हक और अधिकार पर कैंची ही चलाने का काम करते हैं।इस अवसर पर मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,सदानंद यादव, रविन्द्र प्रताप यादव,भानू यादव, अमित ठाकुर,  राजेश कुमार यादव, जगत मोहन बिंद सुग्गू,रामाशीष यादव आदि उपस्थित थे । इस कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव  ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …