गाजीपुर। खानपुर थानांतर्गत सिधौना पुलिस चौकी के दीवान रामनरेश सोनकर को रविवार की शाम गश्त के दौरान एक वीवो मोबाइल फोन जिसकी कीमत लगभग 35000 रू है, गिरा मिला। कई घंटो की कोशिश के बाद मोबाइल स्वामी की पहचान हर्ष यादव पुत्र बब्बू यादव निवासी जाल्हुपुर,वाराणसी के रूप में हुई। दीवान रामनरेश ने सिधौना पुलिस चौकी पर बुलाकर हर्ष को उसका मोबाइल पहचान की पुष्टि व कागजी कार्यवाही के बाद वापस कर मानवता की मिशाल पेश की जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। खोया हुआ मोबाइल फोन वापस पाकर हर्ष खुशी से झूम उठा तथा दीवान रामनरेश सोनकर व सिधौना पुलिस चौकी के प्रति आभार जताया।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्यों की सूची
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..