Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर: डीसीएम की चपेट में आने से ट्रैक्‍टर चालक की मौत

गाजीपुर: डीसीएम की चपेट में आने से ट्रैक्‍टर चालक की मौत

गाजीपुर। वाराणसी से गाजीपुर फोरलेन पर थाना क्षेत्र के रामपुर बंतरा हाइवे पर शुक्रवार को सायं करीब 4 बजे सड़क पार कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति की एक अज्ञात ट्रक से कुचलकर दर्दनाक  मौत हो गयी। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर मृतक  के घर पर सूचना देने के साथ ही विधिक कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना दुल्लहपुर  के  मीरपुर गांव निवासी मिठाईलाल यादव उर्फ मिठ्ठू उम्र 45 वर्ष शुक्रवार को शाम  करीब चार बजे  बंतरा हाइवे पर सड़क पार कर रहे थे की वाराणसी से गाजीपुर की तरफ जा रही  तीव्र गति की एक ट्रक (डीसीएम) की चपेट में आ गये।  ट्रक का  पहिये उनके ऊपर चढ़ जाने उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।  बताया जाता है कि मृतक  जल मिशन योजना के विकास कम्पनी में ट्रैक्टर चलाते थे। जिसका एक कार्यालय रामपुर बंतरा हाइवे पर भी है। घटना के बाद  ट्रकचालक ट्रक सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर मृतक के घर सूचना भेज दी है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …