गाजीपुर। महाहर धाम में एक दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल जी ने इस घटना के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की है । ज्ञात हो की महाहर धाम मरदह में शरणार्थियों/ दर्शनार्थियों से भरी एक बस पर 11000 का तार टूट कर गिर जाने के कारण कई लोगों की मृत्यु हो गई कई लोग घायल हो गए! सूचना मिलते ही एमएलसी प्रतिनिधि डॉक्टर प्रदीप पाठक, विरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह मौके पर पहुंच के पीड़ितों को अस्पताल भेजवाए एवं संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया। वहीं मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख एवं गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता एवं उनके निःशुल्क उपचार के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्प
गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..