गाजीपुर। मुहम्मदाबाद क्षेत्र के फिरोजपुर कलां स्थित ऊं देव सहाय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्रबंधक एवं संरक्षक सदस्य संकठा राय का 92 वर्ष की अवस्था में शुक्रवार की रात निधन हो गया। वह विद्यालय के संस्थापक स्व. इंद्रदेव राय के पुत्र थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार गांव के सामने ही गंगा घाट पर किया गया। ऊं देवसहाय विद्यालय में शनिवार को प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद राय की अध्यक्षता में शोकसभा कर अवकाश घोषित कर दिया गया। शोकसभा में केशव राय, रामविलास सिंह यादव, आनंद कुमार राय, त्रिलोकी सिंह यादव, शारदा पाल, मैना देवी आदि उपस्थित रहे। घर पहुंच कर शोक व्यक्त करने वालों में अविनाश प्रधान, राकेश कांत राय, सच्चिदानंद शर्मा आदि प्रमुख थे।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन
गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..