गाजीपुर। दीवानी न्यायालय, जनपद गाजीपु में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट गाजीपुर के पद पर नियुक्ति हेतु उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार-7 ने बताया कि अभ्यर्थी चयन हेतु निर्धारित अर्हता व अन्य शर्तो हेतु उच्च न्यायालय के वेबसाईटWWW.allahabadhighcourt.in तथा अन्य विवरण हेतु जनपद न्यायालय की वेबसाईट https://ghazipur.dcourt.gov.in पर देखा जा सकता है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट द्वारा प्रशासनिक कार्यालय जनपद न्यायाधीश गाजीपुर में दिनांक 2.05.2024 के सायं 5 बजे तक जमा कर सकते है। अन्तिम तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन-पत्रों पर कोई विचार नही किया जायेगा।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शाहफैज स्कूल गाजीपुर में बाल दिवस पर उमंग और उल्लास की धूम, खेल महोत्सव का भव्य समापन
गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाजीपुर में बाल दिवस के अवसर पर तीन दिनों से …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..