गाज़ीपुर। लोकसभा चुनाव निमित्त बिहार के पटना स्थित गांधी मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर व्यक्तिगत टिप्पणी किया हैँ। जिसके प्रतिरोध में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार अपने ट्विटर हैंडल पर अपने नाम के आगे “मोदी का परिवार” नाम लिखा जा रहा हैँ। जिसको ट्विटर पर खूब ट्रेंड भी किया जा रहा हैँ। जिसके क्रम में गाज़ीपुर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर मोदी का परिवार लिखकर समर्थन दिया है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहाँ की विपक्ष व्यक्तिगत और क्षुद्र टिप्पणियों पर उतर आया है उसकी हताशा और परेशानी को भारतीय जनता पार्टी समझ रही हैँ। विपक्ष के नेताओं को हार का डर अभी से सताने लगा है। एमएलसी ने कहा अभी तो यह शुरुआत है मुझे लगता है आने वाले दिनों मे कई विपक्षीय नेताओं का मानसिक संतुलन भी बिगड़ने वाला है। एमएलसी ने कहा कि मैं ही नहीं बल्कि इस देश के समस्त नागरिक पीएम मोदी को अपना परिवार मानते हैं।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..