Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / निःस्वार्थ भाव से होता है राष्ट्र निर्माण- संतोष

निःस्वार्थ भाव से होता है राष्ट्र निर्माण- संतोष

गाजीपुर। व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना की सार्थकता बनाये रखने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा के माध्यम से सभी को प्रशिक्षित करती है। स्वयंसेवक संस्कृत की रक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण का संकल्प निःस्वार्थ भाव से करते हैं, यह बात है काशी प्रांत से आए शारीरिक प्रांत प्रमुख संतोष ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर एकत्रीकरण श्रीराम लीला लंका मैदान में प्रातः  रविवार को कहा, कार्यक्रम का शुभारम्भ डा. केशवबलिराम राव हेडगेवार, भारत माता व सदाशिवराव गोलवरकर गुरू जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया। मुख्य अतिथि ने आगे बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  98 वर्ष पूरे कर लिए हैं और शताब्दी वर्ष मनाने की ओर अग्रसर है, जिसके लिए प्रत्येक ग्राम स्तर पर शाखा का निर्माण किया जा रहा है। इस शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य किया जाता है। शाखा मे आने वाले प्रत्येक स्वयंसेवक मे व्यक्तित्व, कृतित्व, नेतृत्व, समझदारी और ईमानदारी का विकास किया जाता है जिससे हमारा संस्कृत और गौरवशाली भारत का निर्माण हो सके। सन 1925 में प्रारंभ हुई शाखा आज 98 वर्ष  पूरे कर लिए है और शताब्दी वर्ष मनाने की ओर अग्रसर है। शाखा के माध्यम से स्वयंसेवक मे होने गतिविधियो के बारे में जानकारी देते हुए नगर प्रचारक आदर्श ने बताया कि नगर में कुल 16 बस्तियां हैं, सभी बस्तियों के 16 शाखाएं का एकत्रीकरण आज प्रातः श्री रामलीला लंका मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें नगर क्षेत्र के केशव शाखा,  दयानंद, श्री राम, शिवाजी, लक्ष्मण शाखा, दधीचि, रवींद्रपुरी, विवेकानंद, दयानंद जैसे शाखों के  लगभग 500 स्वयंसेवको ने भाग लिया। जिसमे खेलकूद, व्यायाम, गीत, अमृत वचन, सुभाषित, बोध कथा और अंत मे प्रार्थना का आयोजन किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने हवन–पूजन कर नीरज शेखर के कासिमाबाद चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

गाजीपुर। कासिमाबाद तहसील मुख्यालय पर वैभव पैलेस में रविवार के दिन एनडीए गठबंधन के चुनावा …