Breaking News
Home / अपराध / ट्रैक्टर की चपेट में आने से साईकिल सवार युवक की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से साईकिल सवार युवक की मौत

गाजीपुर। जंगीपुर बाजार से साईकिल द्वारा घर जा रहे युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई!मौके से ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फ़रार हो गया!मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया!वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के खिदीराबाद गांव निवासी रोहित बिंद उम्र 18 वर्ष पुत्र आशीष बिंद अपने ननिहाल मे रहता था बहुत पहले ही इसके माता पिता की मृत्यु हो चुकी थी इसलिए रोहित अपने नाना नानी के घर ही रहता था और रौजा स्थित जमानिया मोड़ के पास ठेला लगाकर जीवन यापन करता था!रविवार के दिन रोहित साईकिल द्वारा जंगीपुर बाजार में शाम को दुकान लगाने के लिए सामान लाने गया हुआ था जंगीपुर बाजार से खरीदारी करने के बाद घर को निकला था तभी जल निगम विभाग के कार्य के लिए ट्रैक्टर पर सामान लादकर जा रहीं ट्रैक्टर ने पिछे से धक्का मार दिया जिससे रोहित अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई!यह देख मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक  मौके से ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी!मौके पर पहुचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …