गाजीपुर। देवकली व आस पास क्षेत्रों मे संत रविदास जयन्ती समारोह धुमधाम के साथ मनाया गया।इस अवसर पर संबोधित करते हुए समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव कन्हॆया यादव उर्फ पप्पू यादव ने कहा की संत रविदास एक महान संत के साथ समाजसुधारक थे। उनका जन्म उस समय हुआ था जब देश मे सामाजिक विषमता जॆसे जाति- पांति,उंच नीच,छुआछूत,अंधविश्वास चरम सीमा पर था।पूर्व विधायक शिवपूजन राम ने कहा संत रविदास ने अपने उपदेश के माध्यम से सम्पूर्ण मानव समाज को एक सूत्र मे पिरोने का कार्य किया।सभी लोग एक ईश्वर के संतान हॆ।उनके आदर्शो पर चलकर ही सामाजिक विषमता को दूर किया जा सकता हॆ।कार्यक्रम के आरम्भ मे संत रविदास के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्वलित किया गया।इस अवसर पर अनिल राम,गोविन्द सोनकर,सोनू राम,गुड्डु,मिन्टू,विनोद,ओमकार,आशिष,राधेश्याम,विजय कुमार आदि लोग जलूस मे शामिल थे।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्यों की सूची
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..