गाजीपुर। हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के मुख्य स्थायी अधिवक्ता प्रथम सह अध्यक्ष बार काउंसिल उत्तर प्रदेश एवं प्रदेश संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ प्रशांत सिंह अटल कारसेवको का सेवा स्थल आनंद भवन में आगमन हुआ। आनंद भवन में अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल का स्वागत भाजपा नेता आनंद सिंह, युवा नेता आदित्य सिंह ने माल्यापर्ण एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। स्वागत से भावभिभोर एडवोकेट प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबो को न्याय दिलाने के लिए संकल्पित है। वर्तमान समय में सरकार के पारदर्शी कार्यो से भयमुक्त समाज की स्थापना हुई है जिससे विचाराधीन मुकदमो में गवाह भयमुक्त होकर गवाही दे रहे है। फलस्वरूप माफियाओ और अपराधियो के खिलाफ प्रतिदिन फैसला अदालतें दे रही हैं। माफिया और अपराधी जेल में अपने कर्मो की सजा भोग रहे है।
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपा प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के संयोजक प्रशांत सिंह अटल का आनंद भवन में हुआ भव्य स्वागत
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..