Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / ग्राम प्रवास अभियान के तहत अभिनव सिन्‍हा ने खड़बाडीह में किया प्रवास, कार्यकर्ताओ की सुनी समस्‍याएं

ग्राम प्रवास अभियान के तहत अभिनव सिन्‍हा ने खड़बाडीह में किया प्रवास, कार्यकर्ताओ की सुनी समस्‍याएं

गाजीपुर। बूथ समिती सदस्यों एवं पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक, मोदी एप्प इंस्टॉल तथा अन्य संगठनात्मक कार्यों को लेकर 24 घंटे के ग्राम प्रवास का भारतीय जनता पार्टी गांव चलो अभियान चला रही है।जिसके  क्रम में कल जखनियां विधानसभा के ग्राम पंचायत खड़बाडीह में भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा ने प्रवास कर बूथ की बैठक किया जिसमे पार्टी के संगठनात्मक बिन्दुओं पर कार्यकर्ताओं से वार्ता किया तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तृत रूप से लोगों को बताया और कहा कि आज भारत का विकास जिस गति से विगत दस वर्षों में हुआ है वह अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गांवों के विकास तथा गरीबों के जीवन निर्वाह के लिए जितना काम किया गया है उससे जनता में सरकार और भाजपा दोनों का विश्वास बढ़ा है।इस अवसर पर उन्होंने लोगो की समस्या को सुनकर तत्काल निस्तारण का भी प्रयास किया। रात्रि प्रवास महर्षि शिक्षण संस्थान में हुआ।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता सुशील सिंह,दुर्गेश सिंह,गर्वजीत सिंह, मोनू तिवारी, एवं बूथ के कार्यकर्ता अभियान में रहे। गांव चलो अभियान में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने सदर ब्लाक  के ग्राम पंचायत चौकिया में रात्रि प्रवास किया और बुथ संख्या 129 एवं 130 पर बुथ समिति सदस्यों एवं पन्ना प्रमुखों संग  बैठक कर घर घर सम्पर्क कर सरकार की योजनाओं से लोगों को जागरूक किया तथा कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कुशल नेतृत्व देश को लगातार प्रगति पथ पर सर्वांगीण विकास के साथ आगे बढा रहा है। इस अवसर पर मंगल कुशवाहा,अरबिंद बिंद, शिवनारायण भारद्वाज ,मु आरिफ, जुगुनू, विनोद राजभर, अशोक कन्नौजिया सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

केवल चार दिनों तक मिलेगा TVS के बेहतरीन गाड़ियों पर शानदार ऑफर्स

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि TVS  की बेहतरीन गाड़ियों पर …